Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी-प्रेमिका की लाश: 13 साल की लड़की और 18 साल के लड़के ने बबूल के पेड़ पर लगाईं फांसी...

प्रेमी-प्रेमिका की लाश: 13 साल की लड़की और 18 साल के लड़के ने बबूल के पेड़ पर लगाईं फांसी...
X
By NPG News

कवर्धा। कवर्धा में 13 वर्षीय लड़की व 18 वर्षीय लड़के ने फांसी लगा कर जान दे दी। दोनो बीती रात से गायब थे, जिनकी आज गांव के बाहर पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मरका में आज सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों में काम करने पहुँचे तो उन्हें खेत मे एक बबूल के पेड़ में दो लाशें फाँसी के फंदे पर लटकती मिली। दोनो की पहचान गांव में ही रहने वाली 13 वर्षीय लड़की व 18 वर्षीय लड़के मंगल यादव के रूप में क़ी गयी। दोनो ने नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी थी।

दूसरी तरफ गांव में इनके घर वाले इनके लापता होने पर इनकी तलाश कर रहे थे। कल रात को दोनो अपने घरों में सोए थे पर आधी रात को उठ कर कहि चले गए थे। जब सुबह इनके घर वाले उठे तो इन्हें न पाकर इनकी तलाश शुरू की इसी दौरान खेत गए ग्रामीणों ने इनके फांसी लटकने की सूचना दी। सूचना पाकर पिपरिया थाना पुलिस गांव पहुँची और प्रेम सम्बंध की आशंका पर घर वालो से पूछताछ की। पर घर वालो ने एसी कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। और न ही कोई सुसाइड लेटर पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story