Begin typing your search above and press return to search.

कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, दवा की सप्लाई भारत से होने का दावा...

कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, दवा की सप्लाई भारत से होने का दावा...
X
By Sandeep Kumar

डेस्क। सेंट्रल अफ्रीकन देश कैमरून से एक बड़ी खबर सामने आई है। कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद दावा किया जा रहा है कि ये सिरप भारत मे बनी है। दवा के डिब्बे में बने मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर का पता चला है, जो इंदौर स्थित रीमैन लैब्स के होने का दावा किया जा रहा है।

कैमरून के क्षेत्रीय विकास अधिकारी ईको फिलबर्ट द्वारा मीडिया को उपलबध कराई गई तस्वीर में दिख रहा है। नेचरकोल्ड नाम की दवा के बॉक्स पर रीमैन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर मध्य प्रदेश का पता है। फोन पर बातचीत में रीमैन के निदेशक नवीन भाटिया ने कहा है कि फोटो में दिख रही दवा हमारी दवा जैसी ही दिख रही है। उन्होंने कहा कि रीमेन सख्त गुणवत्ता नियंत्रण नियमों का पालन करती है और मिलावटी दवाएं नहीं बनाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जालसाजी होना आम बात है।

मालूम हो कि एक वर्ष में भारतीय कफ सिरप से जुड़ी तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले गांबिया में 60 से ज्यादा और उज्बेकिस्तान में 'पिछले साल 20 बच्चों की मौत के मामले में भारतीय कंपनी द्वारा निर्मित कप सिरप से सामने आये थे।

संयुक्त राष्ट्र अब तक 9 देशों का नाम जहरीली कफ सिरप की आदि बिक्री के साथ जोड़ चुका है। पिछले साल तीन महाद्वीपों के 300 से अधिक बच्चों की मौत का कारण इन जहरीली दवाओं को बताया गया था।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story