कांग्रेस का आरोप: 12 जातियों को एसटी में शामिल करना BJP के समय से पेंडिंग था, अब सीएम के प्रयासों को क्रेडिट लेना चाह रही, किया ट्वीट...

रायपुर। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों का श्रेय लेने का आरोप भाजपा पर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से प्रदेश की 12 जातियों को एसटी समुदाय में शामिल करने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से मिली सफलता का अब भाजपा क्रेडिट लेना चाहती है। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसका विरोध किया है।
प्रदेश की 12 जातियों को एसटी समुदाय में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फरवरी 2021 को केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। कल केंद्र ने छतीसगढ़ की 12 जातियों को एसटी समुदाय में मिलाने की घोषणा कर दी। जिसके बाद श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गई।। भाजपा इसमें पहले अपना श्रेय ले रही थी। पर भाजपा के द्वारा जब इसके लिए एक ट्वीट डाला तब कांग्रेस ने इसे हाथों हाथ लपक लिया।
भाजपा ने अपने ट्वीट में बताया है कि यह मांग 15 साल से लंबित थी। जबकि राज्य में 15 साल से भाजपा की ही सरकार थी। इसे लेकर कांग्रेस ने लपकते हुए ट्वीट किया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस के द्वारा किये गए ट्वीट में बताया गया है कि भाजपा वाले कल कोशिश कर रहे थे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों का क्रेडिट ले लिया जाए। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर रमन सिंह पुराने पत्र बनाकर स्लिप वेल के गद्दों पर उछल कर राजपाल यादव की तरह छाती पीट कर कह रहे थे कि " हमने किया, हमने किया" पर खुद ही पोल खोलते हुए भाजपा ने ट्वीट कर दिया कि यह मांग 15 साल से लंबित थी। अर्थात 15 सालों में भाजपा की सरकार होने के बाद कुछ भी प्रयास नही करने व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से हुई घोषणा का क्रेडिट लेने का आरोप भाजपा पर इंडियन नेशनल कांग्रेस ने लगाया है।
