Begin typing your search above and press return to search.

CG चुनाव चेक प्वाइंट में घुसी ट्रक: सिपाही घायल एक की मौत, मौके पर पहुंचे आईजी, कलेक्टर, एसपी

npg breaking news
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। पारागांव चेकिंग पॉइंट हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सिपाही घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सर्वेश भूरे, एसपी प्रशांत अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं।


जानकारी के अनुसार आज दोपहर पारागांव चेकिंग पॉइंट ड्यूटी पर तैनात थाना आरंग के सउनि अरुण कुमार भोई प्रधान आरक्षक 1259 उत्तम सोनी एवं कैमरामैन धनंजय धीवर तैनात थे की रात्रि करीबन 8:00 से 8:30 बजे के मध्य महासमुंद की और से आ रही ट्रक क्रमांक cg 06,gp 5155 का चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापवाही पूर्वक चलाते आकर चेकिंग पॉइंट में बने टेंट यात्री प्रतीक्षालय एवं पुलिस सहायता केंद्र को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी को चोट आया है एवं कैमरा मैंन धनंजय धिवर को गंभीर चोट आने से तत्काल उपचार हेतु CHC आरंग ले गए जहां पर डॉक्टर साहब द्वारा कैमरामैन धनंजय धिवर पिता इंद्र कुमार धिवर उम्र 22 वर्ष पता ग्राम छतौना थाना आरंग जिला रायपुर की मृत्यु हो जाना बताए हैं आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है





Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story