Begin typing your search above and press return to search.

China Corruption Case : पूर्व मेयर के घर के गुप्त तहखाने से निकला 13 टन सोना और कैश का पहाड़, मचा हड़कंप, पढ़े हैरान कर देने वाली पूरी खबर

China Corruption Case : दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई की खबर आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है।

China Corruption Case : पूर्व मेयर के घर के गुप्त तहखाने से निकला 13 टन सोना और कैश का पहाड़, मचा हड़कंप, पढ़े हैरान कर देने वाली पूरी खबर
X

China Corruption Case : पूर्व मेयर के घर के गुप्त तहखाने से निकला 13 टन सोना और कैश का पहाड़, मचा हड़कंप, पढ़े हैरान कर देने वाली पूरी खबर

By Uma Verma

China Former Mayor Death Sentence : बीजिंग : दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई की खबर आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। चीन के हैकोउ (Haikou) शहर के पूर्व मेयर झांग की को भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई गई है। जांच एजेंसियों ने जब पूर्व मेयर के ठिकाने पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

China Former Mayor Death Sentence : कुबेर का खजाना : 13,500 किलो सोना और अरबों का कैश बरामद जांच दल ने जब झांग की के अपार्टमेंट और उनके गुप्त ठिकानों पर रेड मारी, तो वहां सोने और नकदी का अंबार मिला। अधिकारियों ने पूर्व मेयर के पास से 13,500 किलोग्राम सोना बरामद किया है। इसके अलावा, करीब 3400 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर चीनी मुद्रा कैश के रूप में मिली। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति की बरामदगी चीन के प्रशासनिक इतिहास में एक अविश्वसनीय घटना मानी जा रही है।

लग्जरी लाइफस्टाइल और विदेशों में बेहिसाब संपत्ति

सिर्फ सोना और नकदी ही नहीं, झांग की ने भ्रष्टाचार के जरिए एक विशाल साम्राज्य खड़ा कर लिया था। जांच में उनके नाम पर चीन और विदेशों में कई आलीशान विला, लग्जरी रियल एस्टेट और महंगी विदेशी कारों के कलेक्शन का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने इन सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

10 साल का काला साम्राज्य : पद के बदले वसूली

अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, झांग की ने साल 2009 से 2019 के बीच अपने प्रभाव का जमकर इस्तेमाल किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी ठेके दिलाने, भूमि सौदों को मंजूरी देने और नियमों को ताक पर रखकर निजी कंपनियों को फायदा पहुँचाने के बदले अरबों रुपये की रिश्वत ली। एक दशक के भीतर उन्होंने सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार का एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुँचाया।

कोर्ट का सख्त फैसला : क्यों दी गई मौत की सजा?

चीनी अदालत ने अपने फैसले में कहा कि झांग की ने न केवल सरकारी धन का गबन किया, बल्कि जनता के भरोसे के साथ बड़ा विश्वासघात किया। कोर्ट ने उनके कृत्यों को अक्षम्य अपराध की श्रेणी में रखा। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान टाइगर्स एंड फ्लाइज के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी सजाओं में से एक है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस स्तर का भ्रष्टाचार राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है।

वैश्विक स्तर पर संदेश और चेतावनी

यह मामला न केवल चीन के भीतर सत्ता के गलियारों में एक कड़ा संदेश है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है। जो यह दिखाता है कि भ्रष्टाचार और पद की ताकत का गठजोड़ किस हद तक जा सकता है। जानकारों का मानना है कि इतनी सख्त सजा के जरिए चीन यह जताना चाहता है कि भ्रष्टाचार के मामले में वह जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story