
नईदिल्ली 4 फरवरी 2022. पैन कार्ड का प्रयोग वित्तीय लेनदेन के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल लोग बैंकिंग ट्रांजैक्शन से संबंधित काम के लिए करते हैं. पैन कार्ड इनकम टैक्स के लेनदेन में भी बहुत काम आता है. चुकिं पैन कार्ड की जरूरत वित्तीय लेनदेन के लिए की जाती है इसलिए किसी भी तरह का बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आपको इसकी जरूरत होती है.
अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है, और आप अपना पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://nsdl.co.in/ पर जाना है।
अब आवेदक को अपनी सभी जानकारियां यहां भरनी है। इसके बाद आवेदक को अपनी उम्र का प्रमाण पत्र लगाना है। साथ ही माता-पिता की तस्वीर और उनके हस्ताक्षर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी यहां अपलोड करने हैं।
इसके बाद आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए फीस जमा करनी है, जो ऑनलाइन जमा होगी। आपको 107 रुपये की फीस जमा कराकर सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
फिर आपका पैन कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा, और आपको एक रसीद नंबर मिलेगा। इसे संभालकर रखें और 15 दिनों के अंदर आपका पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर आ जाएगा।
18 सील से कम उम्र के बच्चों का इस तरह बनता है पैन कार्ड-
इस तरह से भी कर सकते हैं अप्लाई..
-इसके बाद यहां Online PAN application के ऑप्शन पर क्लिक करें.
-इसके बाद आपको अपने बच्चे की Age Proof Certificate के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
-इसके बाद माता-पिता को भी अपना साइन अपलोड (Signature Upload) करना होगा.
-इसके बाद पैन के लिए अप्लाई करने के लिए आपको 107 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगे.
-15 दिन बाद आपके बच्चे का पैन कार्ड आपको मिल जाएगा.
