बच्चे का अपहरणः जशपुर में बच्चे के अपहरण की वायरल खबर का सच देखिए, एनपीजी से बोले एसपी विजय अग्रवाल....
पुलिस भी इस घटना को लेकर सकते में आ गई। लेकिन, माजरा कुछ और निकला। जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल ने एनपीजी न्यूज से बात करते हुए बताया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। वह रास्ता भटक गया था इसलिए अपहरण की बात फैल गई।

रायपुर, जशपुर, 16 अक्टूबर 2021। जशपुर में जीप से श्रद्धालुओं को कुचलने की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बच्चे के अपहरण की खबर से जशपुर फिर सुर्खियों में आ गया। अब से कुछ देर पहले एक बच्चे के अपहरण की खबर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुई। खबर थी...हिट एंड रन की घटना के बाद पुलिस की तगड़ी नाकेबंदी के बाद भी बच्चे का अपहरण हो गया। छत्तीसगढ़ की सबसे विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज ने इस वायरल खबर की सच्चाई पता की, तो मालूम हुआ पांच साल का बच्चा रास्ता भटककर पास के गांव चला गया था। उधर, उसके अपहरण का हल्ला मच गया।पुलिस भी इस घटना को लेकर सकते में आ गई। लेकिन, माजरा कुछ और निकला। जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल ने एनपीजी न्यूज से बात करते हुए बताया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। वह रास्ता भटक गया था इसलिए अपहरण की बात फैल गई। बच्चे को घर वाले के हवाले कर दिया गया है। च्चे का नाम संदीप मांझी पिता गुरुचरण मांझी उम्र 5 वर्ष निवासी भालुपखना जो आज करीब 11.30 बजे अपने घर से बाहर निकलकर कुछ दूर चला गया था जिसे उसी के गांव के परिचित गुरुजी अग्नेउस कुजूर जो अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे रास्ते मे बच्चा मिला जो परिचित का था जिसे बिठा कर लड़के के घर गए एवं थाना आकर सूचना दिए। कश्मीरी गली में अपने बड़ी मम्मी बनियाशो बाई के यहां मेहमान आया था.
