Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Weather News: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अगले कुछ घंटे में बनेगा बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान

Chhattisgarh Weather News: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अगले कुछ घंटे में बनेगा बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान
X

chhattisgarh, mansoon

By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। गर्मी का कहर अभी भी जारी है। ऐसे में लोग बारिश का बेसबरी से इंतेजार कर रहे है। इधर मानसून और चक्रवात तूफान से कई राज्यों में बारिश हो रही है। केरल के अलावा कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कई हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसका असर पड़ोसी राज्यों के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। बियोजाॅय चक्रवात भी तेजी से गंभीर तूफान में बदलता जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 13 जूप के बीच, अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण बारिश हो सकती है। बता दें, राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में 14-15 जून को बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर जिलों में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।

केरल में 10 से 12 जून तक और लक्षद्वीप में 10 और 11 जून को भारी बारिश (24 घंटे में 7 सेमी 11 सेमी) होने का अनुमान है। मौसम विभाग की एक प्रेस वज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। केरल में 10 जून को एक या दो स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने के आसार है। वहीं, केरल में एक या दो स्थानों पर 11 जून से 14 जून तक और 10 जून को लक्षद्वीप में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली चमकने का अनुमान है।

एक बहुत ही गंभीर चक्रवात बिपरजॉय पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। चक्रवात 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। समुद्र की सतह का तापमान अभी भी 31 डिग्री है। वर्टिकल विंड शेयर भी कम है। यह 12 जून की सुबह तक उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में।

10 जून को 0530 घंटे IST पर, यह अक्षांश 16.5 उत्तर और अक्षांश 67.4 पूर्व के पास था। गोवा से 700 किमी पश्चिम में, मुंबई से 630 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से 620 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 930 किमी दक्षिण में। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तराखंड के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के हिस्सों पर बना हुआ है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदार के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 121 थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तटीय ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

बिहार के कुछ हिस्सों में हीट-वेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति संभव है और उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1 या 2 स्थानों पर हीट-वेव की स्थिति बन सकती है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story