Begin typing your search above and press return to search.

नियुक्ति: रामचंद्र तांडी बने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष

नियुक्ति: रामचंद्र तांडी बने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी ने रामचंद्र तांडी की नियुक्ति रायपुर जिलाध्यक्ष के रूप में की है। तांडी फिलहाल महानदी मंडल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधीक्षक हैं। इससे पहले केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में 19 जून को उन्हें अध्यक्ष जिलाध्यक्ष बनाने के संबंध में निर्णय लिया गया था। साथ ही, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के बीच सदस्यता अभियान चलाकर विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

केंद्रीय प्रबंध समिति में लिए गए निर्णय के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी व महामंत्री उदय मुदलियार ने तांडी की नियुक्ति जिला शाखा के अध्यक्ष के रूप में की है। संगठन के मुख्य संरक्षक पीआर यादव, प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, सीएल दुबे, नरेश वाढेर, सुरेंद्र त्रिपाठी, आलोक जाधव, संजय झरवडे, रविराज पिल्ले, राजू मुदलियार, सुंदर यादव, प्रदीप यादव आदि ने बधाई दी है।

Next Story