Chhattisgarh News: ट्रांसफर के लिए 1 लाख की डिमांड: कांग्रेस ने जारी किया आडियो, दावा- बीजेपी के इस विधायक के नाम पर हो रही उगाही

X
By - Sanjeet Kumar |19 Sept 2024 6:26 PM IST
Chhattisgarh News:
Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का फिर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने यह ऑडियो जारी कर दावा कि बीजेपी विधायक के नाम पर आश्रम अधीक्षिका से ट्रांसफर के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। (एनपीजी न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है)
कांग्रेस का आरोप है कि ऑडियो में बास्तानार इलाके का है। इनमें जिस पुरुष की आवाज सुनाई दे रही है वह बीजेपी के आदिम जाती कल्याण विभाग का मंडल संयोजक है।
बता दें कि इससे पहले बीजापुर का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कलेक्टर और एक बीजेपी नेता की बातचीत थी। इस ऑडियो के बाद बीजापुर के कलेक्टर ट्रांसफर कर दिया गया था। हालांकि बीजेपी नेता को भी एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
सुनिये वायरल ऑडियो..
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
