Chhattisgarh News: सीएम विष्‍णुदेव का ओडिशा दौरा: हेलीकाप्‍टर से भरी उड़ान, दोपहर बाद लौटेंगे राजधानी, जानिये..कहां जा रहे हैं सीएम

Chhattisgarh News: सीएम विष्‍णुदेव का ओडिशा दौरा: हेलीकाप्‍टर से भरी उड़ान, दोपहर बाद लौटेंगे राजधानी, जानिये..कहां जा रहे हैं सीएम
X
Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज ओडिशा के दौरे पर हैं। सीएम अब से कुछ देर पहले सीएम का हेलीकाप्‍टर ओडिशा के लिए उड़ान भर चुका है। सीएम विष्‍णुदेव दोपहर बाद राजधानी लौटेंगे।

अफसरों के अनुसार सीएम विष्‍णुदेव केंदुआडीही (लहान पारा) जा रहे हैं। यह सुंदरगढ़ जिला में आता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सीएम रायपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। दोपहर करीब 12 बजे उनका हेलीकाप्‍टर केंदुआडीही (लहान पारा) में लैंड करेगा। जहां वे 1:30 बजे तक रहेंगे और स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वापसी में सीएम केंदुआडीही (लहान पारा) से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगें और पौने 3 बजे रायपुर पहुंचेगें।

Tags

Next Story