Chhattisgarh News: मंत्रालय में मुख्यमंत्री ले रहे अफसरों की क्लास: बोले- विष्णुदेव जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में आला अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। करीब 4 घंटे से चल रही इस बैठक में सीएम सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में सीएम ने बेहद सख्त तेवर दिखाया है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित कई विभागों के प्रमुख अफसर जिनमें एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव रैंक के अफसर शामिल हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समय सीमा में कार्यों को निपटाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री अधिकारियों ने वन टू वन चर्चा करके योजनाओं की विस्तार से जानकारी ले रहे हैं।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
Tags
-
Home
-
Menu
