Chhattisgarh News: देखें भव्य सजावट की फोटो: दीपक की रौशनी में जगमगा रहा छत्तीसगढ़ का राजभवन

Chhattisgarh News: रायपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज राजभवन में भव्य सजावट की गई। पूरे परिसर को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया, रोशनी की गई और 2100 दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री राम का आर्शीवाद हम सब के जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने राजधानी के वी.आई.पी रोड स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की और प्रभु श्री राम से देश एवं प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आर्शीवाद लिया।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
