Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ में पहली बड़ी राजनीतिक गिरफ्तारी: जानिये.. शराब घोटाला में अब तक कितने लोगों को पकड़ चुकी है ईडी

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के शराब घोटाला में ईडी ने आज प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ईडी अब तक आठ से ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ में पहली बड़ी राजनीतिक गिरफ्तारी: जानिये.. शराब घोटाला में अब तक कितने लोगों को पकड़ चुकी है ईडी
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh News: रायपुर। कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाला में यह पहली राजनीतिक और अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। लखमा से पहले ईडी आठ से ज्‍यादा लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस घोटाला में ईडी अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, निरंजनदास, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह, विदु गुप्‍ता, त्रिलोक सिंह ढिल्लों समेत कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में ईडी आरोपियों की दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की सपंत्‍ति‍ अटैच कर चुकी है। इसमें अनिल टुटेजा की 15.82 करोड़ रुपये की संपत्‍ति‍ शामिल है। अनवर ढेबर की 116.16 करोड़, विकास अग्रवाल की 1.54 करोड़, अरविंद सिंह की 12.99 करोड़, अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ के साथ त्रिलोक सिंह ढिल्लों की 28.13 करोड़, नवीन केडिया की 27.96 करोड़, आशीष सौरभ केडिया/ दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

भ्रष्‍टाचार के मामले में पहली बड़ी राजनीतिक गिरफ्तारी

छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व मंत्री को भ्रष्‍टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कवासी लखमा से पहले किसी भी विधायक या मंत्री की भ्रष्‍टाचार के मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई थी। हालांकि अभी कांग्रेस के एक और विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद हैं, लेकिन उन पर क्रिमनल केस दर्ज है। इससे पहले विधायक रहते भूपेश बघेल की भी गिरफ्तारी हुइ थी। बघेल पर अश्‍लील सीडी बंटवाने का आरोप लगा था।

छत्‍तीसगढ़ में कैसे हुआ शराब घोटाला, कौन है इसका मास्‍टर माइंड

छत्‍तीसगढ़ में शराब घोटाला कैसे हुआ, इस घोटाला का मास्‍टर माइंड कौन है। कौन- कौन इस घोटाला में शामिल था। शराब घोटाला के करोड़ों रुपये किन- किन लोगों के बीच बंटते थे। इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story