Chhattisgarh News: कैबिनेट से पहले मन की बात: मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुन रहे हैं सीएम विष्‍णुदेव

Chhattisgarh News: कैबिनेट से पहले मन की बात: मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुन रहे हैं सीएम विष्‍णुदेव
X
Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक प्रस्‍तावित है। बैठक से पहले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन रहे हैं। मंत्रालय में आला अफसर भी मौजूद हैं।

एकात्म परिसर में प्रधानमंत्री मन की बात

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मन की बात कार्यक्रम सुन रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में किरण सिंह देव के साथ जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत 3 अक्टूबर 2014 को हुआ और कल 118वां एपिसोड का प्रसारण होगा। आज मन की बात जन आंदोलन का रूप ले चुका है और पीएम मोदी के सशक्त भारत के सपने को साकार कर रहा है। पीएम मोदी की मन की बात का 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारण होता है। जिसे दुनिया भर के लोग सुनते है।

Tags

Next Story