Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh mein thand ka kahar: छतीसगढ़ के मैनपाट में ठंड से एक की मौत, दूसरा गंभीर..

Chhattisgarh mein thand ka kahar: छतीसगढ़ के मैनपाट में ठंड से एक की मौत, दूसरा गंभीर..
X
By NPG News

Mainpat सरगुजा। छतीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है। छतीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में बीती रात ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वही दूसरा गम्भीर हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कमलेश्वर थान क्षेत्र की है।

छतीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में ठंड का लुत्फ उठाने प्रदेश भर के सैलानी आते हैं। बीती रात उदयपुर थाना क्षेत्र के करमहा गांव निवासी बनवारी मंझवार अपने साथी भोलू के साथ मैनपाट घूमने आया था। बताया जा रहा था कि दोनो छेरछेरा त्यौहार मनाने यहां आ गए थे। बीती रात दोनो ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। जिसके बाद नशे में धुत्त होकर वे रोपाखार पेट्रोल पंप के पास दुकानों के बाहर दोनो जमीन पर ही सो गए। सुबह दोनो को बेसुध देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पर पहुँची कमलेश्वर पुलिस को बनवारी मंझवार मृत मिला तो वही भोलू को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ठंड की अधिकता से युवक की मौत हुई। यहां कल 4.6 डिग्री तापमान था।

विशेषज्ञों के अनुसार मनुष्य के शरीर का तापमान 98.6 फैरेनहाईट होता है। ठंड बढ़ने पर इसके कम होने का खतरा रहता हैं। रात भर ज्यादा ठंडे या खुले आसमान के निचे रहने से आदमी के शरीर का हिट कंजर्वेशन सिस्टम काम करना बंद कर देता है। जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है और मौत की आशंका बन जाती है। इसे स्थिति को हाइपोथर्मिया कहते हैं। इस स्थिति में आने पर तत्काल मरीज को गर्म कपड़ों से लाद कर गर्म पेय पदार्थ देना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Next Story