Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान को मार डालेः छुट्टी पर घर आये जवान पर धारदार हाथियार से हमला, मौके पर मौत...

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान को मार डालेः छुट्टी पर घर आये जवान पर धारदार हाथियार से हमला, मौके पर मौत...
X
By Sandeep Kumar

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक सहायक आरक्षक की हत्या कर दी गई। मृतक जवान का नाम संजय कुमार वेड़ना था। आरोपियों ने धारदार हाथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, कुटरू थाना क्षेत्र के पाता कुटरू की ये घटना है। बताया जा रहा है कि जवान भद्रकाली थाना में सहायक कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। जवान बीजापुर मुख्यालय में रह रहा था। पिछले 11 जून से जवान छुट्टी पर था और अपने गांव पाता आया हुआ था।

मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हाथियार से से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हत्या किस वजह से और किसने की। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच जारी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story