Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी: दो दिनों तक प्रदेश में मानसून रहेगा सक्रिय, येलो अलर्ट जारी...

Mausam ki Jankari CG
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। रायपुर मौसम विभाग ने आज के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में मानसून की बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रौणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है जबकि पूर्वी कोर निजामाबाद, लखनऊ, सतना, रायपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित हैं।

एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण ओड़ीशा और उत्तर आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडीशा होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ की और आगे बढ़ने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब के क्षेत्र से ओड़िशा तथा छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ-साथ भारी वर्षा होने की उम्मीद है।

देश का मौसम जाने

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story