Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में बंदूक दिखा कर सलवार सूट की लूट, पुलिस जुटी लुटेरों की तलाश में...

छत्तीसगढ़ में बंदूक दिखा कर सलवार सूट की लूट, पुलिस जुटी लुटेरों की तलाश में...
X
By NPG News

बिलासपुर। दीपावली के मौके पर बंदूक दिखा कर सलवार सूट की लूट हो गयी। धनतेरस की एक दिन पूर्व शाम पिता पुत्र कपड़ो की खरीदी करने निकले थे, जिनसे लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने बंदूक दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महिमा विहार रिंग रोड नंबर 2 में रहने वाले राजेश वाधवा(50) जांजगीर जिले के चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में कर्मचारी है। दीपावली पर वो घर आये हुए थे। और अपने लड़के अथर्व वाधवा के साथ धनतेरस से एक दिन पहले 21 तारीख की शाम कपड़ा खरीदने के लिए अग्रसेन चौक स्थित नरेश फैशन बाजार पहुँचे थे। 4 हजार का कपड़ा खरीद कर वो वापस लौट रहे थे।

जब वो अपने घर के सामने पहुँचे ही थे कि एक मोटरसाइकिल में दो लड़के आये उनकी एक्टिवा के सामने अपनी बाइक लगाकर उन्हें बंदूक दिखा कर पैसा मांगते हुए उनके हाथ मे रखे कपड़े के थैले को छीन लिया। थैले में तीन नग सलवार सूट था। छीन कर लुटेरे भाग गए। पुलिस ने घटना पर अपराध दर्ज कर सलवार लूटने वालों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं, लुटेरों को लगा थैले में आभूषण है। पुलिस सूत्रों का कहना है, किसी लूट को अंजाम देने रेकी करते समय लुटेरों से चूक हो गई...हो सकता है , उनका टारगेट गलत निकल गया।

Next Story