Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ के मिनी-जू में बाघ के नर शावक 'मितान' की मौत, मचा हड़कंप...

छत्तीसगढ़ के मिनी-जू में बाघ के नर शावक मितान की मौत, मचा हड़कंप...
X
By NPG News

बिलासपुर। कानन पेंडारी मिनी जू में आज बाघ के नर शावक की मौत हो गई। नर शावक 'मितान' की मौत से कानन पेंडारी में हड़कंप मच गया। अफसरों ने बताया, एक नर शावक की वायरस इंफेक्शन फैलने से हुई मौत। मृत नर शावक 'फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया' नामक वायरस की चपेट में आ गया था। PM में हुआ खुलासा.. लंग्स, लीवर और अन्य आर्गन में संक्रमण फैलने से शावक ने तोड़ा दम। दो मादा शावक आनंदी और दिशा का रेस्क्यू सेंटर में उपचार जारी है। दोनों को अब तक लग चुके है 3-3 ड्रीप बॉटल।दोनों मादा शावकों और मादा बाघिन मां रंभा को किया गया आइसोलेट। मादा बाघिन मां रंभा को केज से अलग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बीते अप्रैल 2022 में मां रंभा ने 4 शावकों को दिया था जन्म, 3 मादा और 1 नर शावक को रंभा ने था जन्मा। जन्म के 6 महीने बाद पर्यटक डिस्पले में बाहर लाए गए थे शावक।

Next Story