Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Exit Poll: छत्‍तीसगढ़ का एग्जिट पोल: जानिए... छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस मिलेगी कितनी सीट

Chhattisgarh Exit Poll: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान खत्‍म होने के साथ एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। लोकसभा के लिए इस बार कुल 7 चरणों में मतदान हुआ है।

Chhattisgarh Exit Poll: छत्‍तीसगढ़ का एग्जिट पोल: जानिए... छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस मिलेगी कितनी सीट
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh Exit Poll: रायपुर। देशभर की विभिन्‍न एजेंसियों के सर्वे में एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है। 2019 के चुनाव में बीजेपी 11 में से 9 सीट जीती थी। वहीं, कांग्रेस बस्‍तर और कोरबा दो सीट जीतने में सफल रही। एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी के 11 से 10 सीट जीतने का अनुमान बताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस को 0 से 1 सीट का अनुमान बताया जा रहा है।



जम्‍मू- कश्‍मीर

जम्‍मू- कश्‍मीर में बीजेपी को 0 से 2 सीट का अनुमान बताया गया है। इंडिया गठबंधन के हिस्‍से में 0 से 3 सीट जाने का अनुमान जताया गया है।

असम

असम में एनडीए को इस बार 51 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिल सकता है। असम में कुल 14 सीट है। वहां इस बार बीजेपी को 10 से 12 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबधंन को 2 से 4 सीट मिल सकता है।

उत्‍तराखंड

उत्‍तराखंड में लोकसभा की 5 सीटे हैं। इस बार वहां एनडीए को 60 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के हिस्‍से में 35 प्रतिशत जा सकता है। 2019 में बीजेपी सभी 5 सीट जीती थी। इस बार भी बीजेपी सभी 5 सीट जीत सकती है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीट है। हिमाचल में बीजेपी को 64 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 34 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। 4 में से 4 सीट बीजेपी के जीतने की संभावना जताई गई है। 2019 में भी बीजेपी सभी चारों सीटे जीती थी।

पंजाब

आज तक के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 26 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 31 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब में कुल 13 सीट है। पंजाब में बीजेपी को 2 से 4 सीट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 7 से 9 सीट मिलने का अनुमान है।

हरियाणा

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटे हैं। पिछली बार बीजेपी ने यहां पूरी सीट जीती थी। आज तक के सर्वे के अनुसार हरियाणा में एनडीए को 48 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को वहां 44 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना बताई गई है। आज तक का अनुमान है कि हरियाणा में बीजेपी को 6 से 8 सीट मिल सकते हैं। इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटों का अनुमान बताया गया है।

दिल्‍ली

दिल्‍ली में लोकसभा की कुल 7 सीटे हैं। 2019 में सभी सीटें बीजेपी जीती थी। आज तक के सर्वे के अनुसार इस बार बीजेपी को 54 प्रतिशत वोट शेयर और इंडिया गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 6 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया को 1 से 2 सीट मिल सकता है।

गोवा

गोवा में लोकसभा की 2 सीट है। वहां बीजेपी को 52 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 43 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है। गोवा में दोनों दलों को एक-एक सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।

गुजरात

गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटे हैं। 2019 में बीजेपी पूरी सीटे जीती थी। आज तक के सर्वे के अनुसार गुजरात में एनडीए को 63 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 33 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान बताया गया है। सीटों के हिसाब से बीजेपी को 25 से 26 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 0 से 1 सीट जीत सकती है।

आज तक के सर्वे के अनुसार राजस्‍थान में एनडीए को 51 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। राजस्‍थान में कुल 25 सीट है। इसमें से एनडीए को 16 से 19 सीट मिल सकती है। इंडिया गठबंधन को 5 से 7 सीट मिल सकता है।

मध्‍य प्रदेश

आज तक के सर्वे के अनुसार मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को 61 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 33 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। मध्‍य प्रदेश में कुल 29 सीटे हैं। इनमें से 28 से 29 सीट बीजेपी को मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

आज तक के सर्वे में बीजेपी को इस बार 57 प्रतिशत वोट बीजेपी को मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी 10 से 11 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को छत्‍तीसगढ़ में 37 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story