Begin typing your search above and press return to search.

CG कर्मचारियों की खबरः छत्तीसगढ़ में आज कर्मचारियों से संबंधित निकल सकते हैं 2 अहम आदेश? पढ़िये क्या होगा आदेश में

Chhattisgarh employees news: आज कर्मचारियों से संबंधित दो महत्वपूर्ण आदेश निकल सकते हैं। इस पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की निगाहें टिकी हुई हैं

CG कर्मचारियों की खबरः छत्तीसगढ़ में आज कर्मचारियों से संबंधित निकल सकते हैं 2 अहम आदेश? पढ़िये क्या होगा आदेश में
X
By sangeeta

npg.news

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों से जुड़े आज दो आदेश मंत्रालय से निकल सकते हैं। इनमें पहला है स्टाईपेंड की सीमा समाप्त करने का। मुख्मयंत्री भूपेश बघेल ने 2 सितंबर को इसका ऐलान किया था। राजीव मितान क्लब के कार्यक्रम में राहुल गांधी के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों को स्टाईपेंड की सीमा समाप्त कर अब पूरा वेतन मिलेगा। इसके कुछ घंटे बाद कैबिनेट में इसका अनुमोदन किया गया। खबर है, दोपहर, शाम तक वित्त विभाग इसका आदेश निकाल सकता है। इस आदेश पर कर्मचारियों और अधिकारियों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस आदेश से प्रदेश के 50 से 60 हजार कर्मचारी, अधिकारी लाभान्वित होंगे।

उधर, शिक्षकों से संबंधित एक आदेश के भी आज निकलने की खबर है। प्रमोशन के बाद शिक्षक पोस्टिंग आदेश में संशोधन के नाम पर प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ। यह मामला कितना बड़ा है, आप इससे समझ सकते हैं कि सरकार ने पांच में से चार ज्वाइंट डायरेक्टरों को निलंबित कर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने संशोधन निरस्त करने के साथ ही अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का ऐलान किया था। पोस्टिंग निरस्त करने के लिए समन्वय में फाइल भेजी गई थी। मुख्यमंत्री समन्वय के प्रमुख होते हैं। उन्होंने इस नोटशीट पर दस्तखत कर दिया है। फाइल मंत्रालय में लौट चुकी है। पोस्टिंग संशोधन निरस्त होने की भी अटकलें हैं। बता दें, पोस्टिंग आदेश निरस्त करने का आदेश मंत्रालय से निकलेगा..

CG Stipend News- स्टायपेंड न्यूज: छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड की सीमा हटाने से 50 से 60 हजार कर्मचारी, अधिकारी होंगे लाभान्वित, मगर एरियर्स नहीं...

रायपुर। कल राजीव मितान क्लब के कार्यक्रम में राहुल गांधी के मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी नौकरी में स्टाइपेंड की सीमा समाप्त करने का ऐलान किया। इसके कुछ घंटे बाद शाम में हुई भूपेश कैबीनेट की बैठक में इसका अनुमोदन भी कर दिया गया।

बता दें, कोविड के दौरान सरकार ने वित्तीय भार कम करने नई भर्तियों में नियम बनाया था कि पूरी वेतन की बजाय पहले साल 70 फीसदी, दूसरे साल 80 फीसदी, तीसरे साल 90 फीसदी और चौथे साल से फुल सेलरी मिलेगी। चूकि इस सरकार के बनने के अगले साल से कोरोना आ गया था, ऐसे मे कह सकते हैं कि इस सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई हैं, उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल रहा था। वित्त विभाग के सीनियर अफसरों के अनुसार इस सरकार में 50 से 60 हजार भर्तियां हुई हैं या प्रक्रियाधीन हैं। इनमें 12 हजार शिक्षकों के पद हैं। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा।

एरियर्स का लाभ नहीं...

सीएम भूपेश की घोषणा के बाद अभी इसका आदेश नहीं निकला है इसलिए सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को दो सवाल थे कि किनको इसका लाभ मिलेगा। ये सवाल इसलिए पैदा हुआ कि सीएम ने कहा, भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्टाइपेंड की सीमा समाप्त कर दी गई है। और दूसरा प्रश्न...एरियर्स मिलेगा की नहीं। इसको लेकर कल देर रात से लेकर आज दोपहर तक npg.news के दफ्तर में कर्मचारियों के फोन लगातार घनघनाते रहे। सबका यही सवाल...पहले भर्ती हुए लोगों को लाभ मिलेगा या नहीं, एरियर्स का क्या होगा???

कर्मचारियों, अधिकारियों की उत्सुकता को देखते npg.news ने आज रविवार छुट्टी होने के बाद भी सरकार में शीर्ष पदों पर बैठे अफसरानों से बात की। हमने सीएम सचिवालय के सीनियर अधिकारियों से बात की तो मंत्रालय में वित्त विभाग के शीर्ष अफसरों से इस पर सवाल किया। जवाब आया, एरियर्स नहीं मिलेगा मगर इसका लाभ सभी को प्राप्त होगा। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जिन्हें 70 फीसदी, 80 फीसदी और चौथे 90 प्रतिशत वेतन मिल रहा था। उन्हें पूरा मिलने लगेगा।

Next Story