Chhattisgarh Budget 2024: Live सीजी बजट 2024: विष्‍णुदेव साय सरकार का पहला बजट: पढ़ें वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी घोषणाएं

Chhattisgarh Budget 2024: Live सीजी बजट 2024: विष्‍णुदेव साय सरकार का पहला बजट: पढ़ें वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी घोषणाएं
X
Chhattisgarh Budget 2024: विधानसभा में वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी वित्‍तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रहे हैं।

Chhattisgarh Budget 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्‍तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जा रहा है। यह विष्‍णुदेव साय सरकार और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी का पहला बजट है।


Live Updates

  • 9 Feb 2024 12:39 PM IST

    यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्‍य है कि 500 साल बाद अयोध्‍या में श्रीराम लाल की प्राण प्रतिष्‍ठा  होते देख रहे हैं। आज देश अमृत काल में नई ऊर्जा और ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। लेकिन छत्‍तीसगढ़ के विकास को ग्रहण लग गया था। 

  • 9 Feb 2024 12:38 PM IST

    वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। कहा राजकीय खजाना हमें खाली मिला है। चहूं ओर चुनौतियों से घिरे हुए हैं। लेकिन हमें हम चुनौती मंजूर है। 

  • 9 Feb 2024 12:36 PM IST

    वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी के लैपटॉप के साथ सदन में पहुंचे हैं। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आपत्ति की। कहा कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में ऐसी व्‍यवस्‍था नहीं रही है। 

    इस पर पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरा विधानसभा पेपरलेस हो रहा है। अध्‍यक्ष ने व्‍यवस्‍था दी की वित्‍त मंत्री ने आग्रह किया था मैंने उन्‍हें अनुमति दी है।  

Tags

Next Story