Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh-डांस करते मौत: बारात में डीजे की धुन पर डांस करते युवक लुढ़क गया, हर्ट अटैक का अंदेशा

Chhattisgarh-डांस करते मौत: बारात में डीजे की धुन पर डांस करते युवक लुढ़क गया, हर्ट अटैक का अंदेशा
X
By NPG News

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा। बारात में डांस के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक डांस करते करते अचानक जमीन पर गिर गया, जिसे बेसुध हालात में अस्पताल लेजाया गया। डॉक्टरों ने युवक के मौत की पुष्टि की। जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का यह मामला है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सक्ती जिले के रहने वाले देवलाल दुग्गा जांजगीर के रसेड़ा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पर जर्वे गांव से बारात आई थी। बारात में डीजे की धुन पर देवलाल साहू भी डांस कर रहा थे। डांस करते हुए वे अचानक जमीन पर लुढ़क गए। आनन फानन में अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हर्ट अटैक का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

Next Story