Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में ASI की हत्या! नाइट ड्यूटी से घर लौटे पुलिसकर्मी की सुबह मिली लाश, शरीर पर जख्म के निशान...

छत्तीसगढ़ में ASI की हत्या! नाइट ड्यूटी से घर लौटे पुलिसकर्मी की सुबह मिली लाश, शरीर पर जख्म के निशान...
X
By NPG News

कोरबा। बांगो थाने में पदस्थ एएसआई की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी मच गई है। मृतक पुलिसकर्मी का नाम नरेंद्र परिहार था। मृतक पुलिसकर्मी थाने से कुछ दूरी पर नए बने पुलिस बैरक में रहते थे। कमरे के अंदर आज सुबह उनकी लाश मिली। शव पर जख्म के निशान मिले है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात नाइट शिफ्ट के बाद एएसआई नरेंद्र परिहार अपने क्वाटर में आ गए थे। यहां पर आज शुक्रवार की सुबह लाश मिली। घटना की सूचना के बाद एएसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। शव के शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। दरवाजा टूटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने दरवाजा तोड़कर एएसआई की हत्या की होगी, उसके बाद फरार हो गया होगा।

फोरेंसिक और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। मामले को सुलझाने के लिए एसपी ने एक विशेष टीम का भी गठन किया है। फिलहाल जांच जारी है और कोरबा पुलिस जल्द ही मामले को सुलझाने की बात कह रही है।

बता दें, उनका परिवार एनटीपीसी जमनी पाली में निवास कर रहा था। उनकी पोस्टिंग बांगो में होने के कारण वह यहां से जमनीपाली आना-जाना करते थे।

Next Story