Begin typing your search above and press return to search.

Chhatisgarh Mansoon session 2024: छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट की भयानक स्थिति, 3 वर्षों में 17500 मौतें

Chhatisgarh Mansoon session 2024: आज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में 3 वर्षों में सड़क हादसों में हुई मौतों व घायलों के आंकड़ों की जानकारी दी। मुआवजा प्रदान करने के प्रावधानों की भी जानकारी दी।

Chhatisgarh Mansoon session 2024: छत्तीसगढ़ में रोड एक्सीडेंट की भयानक स्थिति, 3 वर्षों में 17500 मौतें
X

accident

By Sanjeet Kumar

Chhatisgarh Mansoon session 2024: रायपुर। सड़क हादसे में प्रदेश में 3 वर्षों में 17 हजार 500 जानें चली गई। घायलों की संख्या इससे भी कहीं अधिक है। आज विधानसभा में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के द्वारा लगाए गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसका लिखित जवाब दिया।

विधायक धर्मजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री से पूछा था कि वर्ष 2021–22,2022–23,2023–24 के अंतराल में प्रदेश में कितने प्राकृतिक एवं सड़क हादसे हुए हैं? इन हादसों में कितनी मौतें हुई हैं एवं कितने घायल हुए हैं? जिलेवार विस्तृत विवरण देवें? हादसों से प्रभावितों को मुआवजा का प्रावधान है? यदि हां तो प्राकृतिक एवं सड़क हादसे में कितना–कितना मुआवजा देने का प्रावधान है? कितना– कितना मुआवजा दिया गया हैं? विवरण देवें?

जिसका जवाब पेश करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रश्नाधिन अवधि में सड़क हादसे में हुई मौत तथा घायलों को मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। हादसों के कारणों की समीक्षा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा निर्धारित 21 बिंदुओं के अनुसार प्रतिवर्ष राज्य व जिला स्तर पर किया जाता है। प्राकृतिक हादसों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सड़क हादसे में हिट एंड रन के मामले में शासन द्वारा सोलेशियम अंतर्गत मुआवजा राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। वर्ष 2021-22 के पूर्व हिट एंड रन के मृतक प्रकरण में 25 हजार एवं गंभीर घायल प्रकरण में 12 हजार 500 रुपए मुआवजा प्रदान किए जाने का प्रावधान था। 1 अप्रैल 2022 से सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार हिट एंड रन मामले में मृतक प्रकरण 2 लाख एवं गंभीर घायल में 50 हजार का प्रावधान है। 56 प्रकरणों में कुल 53 मृतक प्रकरणों में प्रत्येक को 25 हजार, 1 मिनट तक प्रकरण में दो लाख रुपए तो सब दो गंभीर घायल प्रकरण में प्रत्येक को 12 हजार 500 रुपए के हिसाब से 15 लाख 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है।

मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि वर्ष 2021-22 में 11917 सड़क हादसे प्रदेश में हुए हैं। जिनमें 5258 की मौत व 10134 घायल हुए हैं। वर्ष 2022–23 में 13444 दुर्घटना में 5973 की मौत और 11717 घायल हुए हैं। वर्ष 2023–24 में अब तक 13715 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमे 6269 ने अपनी जानें गंवाई हैं। जबकि 11556 घायल हुए हैं।





Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story