Begin typing your search above and press return to search.

Chandrayaan 3 Tracker: जानिए कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3? इसरो ने लॉन्च किया लाइव ट्रैकर, जानें सबकुछ

Chandrayaan 3 Tracker: चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी ISRO का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) दो दिन बाद चांद के ऑर्बिट (Orbit) में एंट्री कर लेगा।

Chandrayaan 3 Tracker: जानिए कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3? इसरो ने लॉन्च किया लाइव ट्रैकर, जानें सबकुछ
X
By Ragib Asim

Chandrayaan 3 Tracker: चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी ISRO का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) दो दिन बाद चांद के ऑर्बिट (Orbit) में एंट्री कर लेगा। चंद्रयान (Chandrayaan) का इस महीने यानी अगस्त के अंत तक चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने का समय है। चंद्रयान-3 की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। चंद्रयान को लेकर इसरो का बेंगलुरु स्थिति इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) गति, सेहत और दिशा पर नजर बनाए हुए है। वहीं, अब इसरो (ISRO) ने आम लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकिंग ऐप (Chandrayaan live tracking) लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से आम लोग भी घर बैठे चंद्रयान-3 की मूवमेंट को ट्रेक सकते हैं कि अभी चंद्रयान कहां है और कितने समय में ये चंद्रमा पर पहुंच जाएगा।

चंद्रयान-3 के ऑर्बिट में एंट्री के बाद चांद खुद ही इसे तेजी से अपनी ओर खींचेगा। ऑर्बिट में एंट्री के बाद चंद्रयान-3 की दूरी धरती से करीब 40000 किलोमीटर हो जाएगी। धरती से चांद की इतनी दूरी पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति बनना शुरू होती है। ऐसे में चंद्रयान-3 की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

48 घंटे में चांद के ऑर्बिट में करेगा एंट्री

चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले 48 घंटों में चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में एंट्री कर लेगा। इसका मतलब कि चंद्रयान 5 अगस्त तक चांद के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा।

यहां मिलेगी चंद्रयान-3 की अपडेट

चंद्रयान को ट्रैक करने के लिए इसरो ने आम लोगों के लिए एक लाइव ट्रैकिंग ऐप लॉन्च की है। जिसकी मदद से आप घर बैठे ही चंद्रयान की मूवमेंट पर पूरी नजर रख सकते हैं। वहीं, चंद्रयान-3 अभी धरती से 37200 किलोमीटर दूरी पर पहुंच गया है। ये तेजी से चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है।

बता दें कि इससे पहले इसरो का चंद्रयान-2 अभियान अपने मिशन में 80 प्रतिशत कामयाब हो गया था, लेकिन अंत में अभियान सफल नहीं हो पाया था। वहीं, अब चंद्रयान-3 को लेकर लोगों में अधिक उत्तेजना है कि ये कहां तक पहुंचा है और कब तक चंद्रयान चंद्रमा पर पहुंचेगा। ऐसे में लोगों चंद्रयान-3 की पल-पल की मूवमेंट को ट्रैक करना चाहते हैं। ताकि उन्हें चंद्रयान से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story