Begin typing your search above and press return to search.

चंद्रा बने अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जीआर चंद्रा बने अध्यक्ष, तिवारी ने सौंपा कार्यभार

चंद्रा बने अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जीआर चंद्रा बने अध्यक्ष, तिवारी ने सौंपा कार्यभार
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जीआर चंद्रा नए प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए हैं। निवृत्तमान अध्यक्ष अजय तिवारी ने शुक्रवार को उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान चंद्रा के साथ साथ निवृत्तमान अध्यक्ष तिवारी, विजय झा और पीआर यादव का सम्मान किया गया। इस समारोह का आयोजन ओसीएम चौक के पास डाटा सेंटर में किया गया।

महंगाई भत्ते के लिए चल रही लड़ाई के दौरान विजय झा के रिटायरमेंट के बाद अजय तिवारी ने कार्यभार संभाला था। इसके बाद उनके नेतृत्व में संघ के कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल में हिस्सा लिया। बीते महीने तिवारी भी रिटायर हो गए। अब जीआर चंद्रा के हाथों तृतीय वर्ग कर्मचारियों की कमान रहेगी।

कार्यक्रम में छ ग निगम मंडल कर्मचारी महासंघ (छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से संबद्ध) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सक्सेना और प्रचार प्रसार सचिव किशोर चंद्रा (अध्यक्ष मार्कफेड कर्मचारी संघ) को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

संजय सक्सेना और किशोर चंद्रा ने जीआर चंद्रा, पीआर यादव, विजय झा व अजय तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

Next Story