Begin typing your search above and press return to search.

CGPSC SCAM: हाईकोर्ट की शरण में उद्योगपति गोयल: CGPSC भर्ती फर्जीवाड़ा में जेल में बंद गोयल ने दायर की जमानत याचिका

CGPSC SCAM: सीजीपीएससी भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद उद्योगपति श्रवण गोयल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई को दो सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने दो सप्ताह बाद की तिथि तय कर दी है।

CGPSC SCAM: हाईकोर्ट की शरण में उद्योगपति गोयल: CGPSC भर्ती फर्जीवाड़ा में जेल में बंद गोयल ने दायर की जमानत याचिका
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

CGPSC SCAM: बिलासपुर। सीजीपीएससी 2021 में भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा के आरोप में सीबीआई ने उद्योगपति श्रवण गोयल की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया है। उद्योगपति गोयल जेल में बंद है। गोयल ने अपने अधिवक्ता अंकित सिंघल के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की है।

उद्योगपति गोयल के जमानत याचिका पर जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से सीनियर एडवोकेट बी गोपाकुमार कोर्ट में पेश हुए। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता की तबियत ठीक नहीं है। स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने अंतरिम जमानत की मांग की है। इस दौरान सीबीआई ने जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की। सीबीआई के अधिवक्ता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने जवाब पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

ये है मामला

सीजीपीएससी 2021 की भर्ती में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जनहित याचिका दायर की थी। दायर याचिका में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नेताओं व अफसरों के बेटे,बेटियों व रिश्तेदारों को गलत तरीके से सलेक्ट करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने व सूची को निरस्त करने की मांग की थी। इसी सूची में उद्योगपति श्रवण गोयल की बेटी व दामाद का नाम भी शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने गड़बड़ी की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story