Begin typing your search above and press return to search.

CG-गोलीकांड बिग ब्रेकिंगः विवाद के बाद युवक को रिवाल्वर से मार दी गोली, आरोपी हुए फरार, पुलिस बोली..

CG-गोलीकांड बिग ब्रेकिंगः विवाद के बाद युवक को रिवाल्वर से मार दी गोली, आरोपी हुए फरार, पुलिस बोली..
X
By NPG News

NPG.NEWS

कोरबा,29 नवंबर 2021। ज़िले के कुसमुंडा में देर रात एक युवक से विवाद के बाद उसे गोली मार दी गई। पुलिस को मामले में तीन आरोपियों की तलाश है।

पुलिस थाने में दर्ज ब्यौरे के अनुसार तिफरा बिलासपुर निवासी सुमित चौधरी का झगड़ा रेल्वे साईडिंग कुसमुंडा के पास राजा खान अशरफ खान और अभिषेक आनंद से हुआ, रात दस बजे हुए इस झगड़े में सुमित पर गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल सुमित चौधरी का उपचार अस्पताल में जारी है।

खबरें हैं कि यह वर्चस्व की लड़ाई का मसला है, खदान इलाक़े पर प्रभाव जमाने के लिए गोलीकांड जैसी घटना की गई है। हालाँकि पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की पता तलाश की जा रही है और मामले की जाँच जारी है विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

Next Story