Begin typing your search above and press return to search.

CG-सड़क पर केक काटने वालों की अब खैर नहीं: आर्म्स एक्ट की होगी कर्रवाई, नपेंगे थानेदार

CG-सड़क पर केक काटने वालों की अब खैर नहीं: आर्म्स एक्ट की होगी कर्रवाई, नपेंगे थानेदार
X
By NPG News

बिलासपुर। सड़क पर केक काटने वाले बर्थडे बॉय पर अब आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिस थानेदार के एरिया में सड़क में केक कटेंगे वह थानेदार नप जाएंगे। यह फरमान आईजी ने जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है।

युवाओं में यह चलन देखने को मिला है कि अब सड़को में बर्थडे केक काटा जाता है। इस नए ट्रेंड के चलते सड़को में भीड़ के साथ ही जाम लग जाती है और ट्रैफिक प्रभावित होता है। पर युवा इसकी परवाह किये बिना अपना रसूख दिखाने के लिए तलवार से केक काटते हैं और हुड़दंग मचाते है। इस दौरान राहगीरों पर भी केक फेंकते हैं। साथ ही आतिशबाजी से ट्रैफिक प्रभावित होता है और लोग परेशान होते हैं। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जिसकी आये दिन शिकायत रेंज आईजी को मिलती रहती है। जिसको आईजी रतन लाल डांगी ने संज्ञान में लिया है, साथ ही उन्होंने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षको को निर्देश जारी किए हैं।

बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है की अब से सड़कों पर केक नहीं काटा जाए. केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन रहेगा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की कार्रवाई की जाएगी.यही नहीं आईजी ने यह भी फरमान जारी किया है की सोशल मीडिया पर बन्दुक ,तलवार और चाकू से केक काटकर विडिओ अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है की सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुँचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी.इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे जिनके क्षेत्र में केक काटा जाएगा. आईजी रतन लाल डांगी ने बताया की लगातार हो रही घटनाओ और हुड़दंग से लोग परेशान है ,जिनकी शिकायत आती रहती है. लोग बताते है की सड़क पर केक काटने की वजह से सड़क जाम हो जाता है और आने जाने में काफी दिक्क्त होती है. जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है.आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है की इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगो पर कार्रवाई करे और सीधे कार्रवाई करे.साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक चौराहो पर खड़े होने वाले मनचले लड़को और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करे.किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका ख़ास ख्याल रखे.

Next Story