Begin typing your search above and press return to search.

CG Raigarh Accident: यात्रियों को लेकर जा रही सिटी बस पलटी, दो की मौत, 26 घायल...

CG Raigarh Accident: यात्रियों को लेकर जा रही सिटी बस पलटी, दो की मौत, 26 घायल...
X
By sangeeta

रायगढ़। रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सिटी बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत हो गई। वही 26 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया है। गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज के साथ ही निजी अस्पतालों में भी भिजवाया गया है। मृतकों में से एक की शिनाख्त भी हो गई है।

आज बुधवार की सुबह 7:30 बजे लैलूंगा से यात्रियों को लेकर रायगढ़ आ रही सिटी बस जब घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चारभांठा के पास पहुंची थी, तब अनियंत्रित होकर बस पलट गई। घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई वही 26 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घरघोड़ा एसडीएम व एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पहले घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में चार की स्थिति नाजुक है। वहीं घटना के बाद सिटी बस चालक फरार हो गया है पुलिस को यात्रियों से पूछता से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक की लापरवाही के चलते बस पलटी। वही सामान्य घायलों का इलाज घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

मृतकों में से 1 की दुर्घटना में ऐसी स्थिति हो गई है कि उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो गया है, साथ ही उसके पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। वही एक की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक की पहचान बरमकेला के रहने वाले गिरी प्रसाद निषाद के रूप में हुई है। दूसरे की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सीएमएचओ समेत पूरे प्रशासन को अलर्ट कर दिया था। जिसके चलते रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में सीएमएचओ खुद मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे है। सीएमएचओ ने सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों को भी घायलों की लाश के लिए अलग कर दिया है। मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए सबको पंचनामा बना भिजवा दिया गया है।

Next Story