Begin typing your search above and press return to search.

CG- पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 दिनों में 209 गुम लोगों को खोजकर परिजनों से मिलाया, 9 राज्यों व 15 जिलों में भेजी गई थी टीम

CG- पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 दिनों में 209 गुम लोगों को खोजकर परिजनों से मिलाया, 9 राज्यों व 15 जिलों में भेजी गई थी टीम
X
By NPG News

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ जिले की जांजगीर चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 209 गुम इंसानो को खोज निकाला है। एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर 25 दिनों तक अभियान चलाकर देश के 9 राज्यों और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों से इन लापता लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया। इस अभियान में नोडल अधिकारी एएसपी अनिल सोनी, 17 प्रधान आरक्षक, 34 आरक्षकों को शामिल किया गया था।

दरअसल, जिले में गुम इंसानो की दस्तयाबी क लिए 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत थाना जांजगीर से 25, चौकी नैला 11, थाना अकलतरा 28, थाना बलौदा 19, चौकी पंतोरा 2, थाना मुलमुला 12, थाना पामगढ़ 15, थाना नवागढ़ 26, थाना शिवरीनारायण 24, थाना बिर्रा 14, थाना बम्हनीडीह 1, थाना सारागांव 10 एवं थाना चांपा 22 कुल 209 गुम इंसानो की दस्तयाबी की गई।

गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए सभी थाना एवं चौकी में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। 9 राज्यो एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों से कुल 209 गुम इंसानो को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। 3 बालक, 8 बालिका, 40 पुरूष एवं 158 महिला को खोजा गया। सभी टीमों का नोडल अधिकारी अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया था।

गुमशुदा का मोबाइल नंबर ज्ञात कर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। साथ ही जिले के सबसे पुराने प्रकरण वर्ष 2012 के गुम इंसानों को उनके परिजनों से मिलाया गया।

टीम उड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, बिहार, उत्तरप्रदेश, हिमांचल, और केरल भी भेजी गयी थी। विशेष अभियान में 17 प्रधान आरक्षक एवं 34 आरक्षकों को लगाया गया था, गुम इंसान दस्तयाबी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीम को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया

Next Story