Begin typing your search above and press return to search.

CG Police: छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्‍ट्रपति का पुलिस कलर्स, सीएम ने जताया आभार

CG Police:

CG Police: छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्‍ट्रपति का पुलिस कलर्स, सीएम ने जताया आभार
X
By Sanjeet Kumar

CG Police: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को "भारत के राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स" प्रदान किए जाने की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की माओवाद, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय सेवा और शौर्य का प्रतीक है। इससे हमारे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और वे राज्य की सुरक्षा के लिए और भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति का कलर्स, एक विशेष झंडा होता है, जो किसी पुलिस, सैन्य, अर्धसैनिक बल को उसकी सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में दिया जाता है। यह पुरस्कार, देश के लिए असाधारण सेवा देने वाले सशस्त्र बलों को दिया जाता है। पुलिस को यह पुरस्कार, वीरता और समर्पण के साथ 25 सालों की लगातार सेवा और सेवा की समीक्षा के बाद दिया जाता है। 2023 में यह पुरस्‍कार हरियाणा पुलिस को मिला था।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story