Begin typing your search above and press return to search.

CG नर्स से दुष्कर्म की कोशिश: हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नर्स की छेड़छाड़ और रेप की कोशिश, पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार

CG नर्स से दुष्कर्म की कोशिश: हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नर्स की छेड़छाड़ और रेप की कोशिश, पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार
X
By NPG News

बिलासपुर। नर्स के साथ डॉक्टर ने बलात्कार की कोशिश की। डॉक्टर के चंगुल से छूट कर किसी तरह नर्स ने अपनी इज्जत बचाई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेली जिले में रहने वाली 26 वर्षीय युवती सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक में स्थित वंदना अस्पताल में स्टाफ नर्स है। नर्स का कहना है कि डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन लगातार उससे छेड़छाड़ करते हैं। मना करने पर गाली गलौच कर धमकी देता था। नौकरी के चलते वह उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। जिससे डॉक्टर की हिम्मत बढ़ गई। नर्स ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे वे ड्यूटी करने अस्पताल गई हुई थी।

दोपहर 1 से 2 बजे के बीच जब वो खाली कमरे में अकेले काम कर रही थी तभी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन वहां पहुँचे। नर्स को अकेली पाकर डॉक्टर ने गलत नियत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए उसे उठा लिया। फिर बलात्कार की नीयत से उसे उठा कर मरीजो के लिए रखे गए खाली बेड में पटक दिया। डॉक्टर के रुख को देखते हुए नर्स डर गई और किसी तरह अपने आप को डॉक्टर के चंगुल से छुड़ा कर कमरे से बाहर भागी।

इस घटना के बाद सिविल लाइन थाने पहुँचकर पीड़िता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story