Begin typing your search above and press return to search.

Cg news: युवक ने पुलिस के नाम वीडियो जारी कर लगा ली फांसी, फरार हो चुके दो गिरफ्तार

Cg news: युवक ने पुलिस के नाम वीडियो जारी कर लगा ली फांसी, फरार हो चुके दो गिरफ्तार
X

Cg Crime

By NPG News

बिलासपुर । युवक ने आत्महत्या के कारणों का वीडियो बना कर आत्महत्या कर ली। युवक ने दो लोगो से उधार लिया था जिसकी कई गुना रकम ब्याज के रूप में सूदखोर वसूल चुके थे। फिर भी उसे ब्याज के लिए सूदखोर परेशान कर रहे थे। जिससे आजिज आकर युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वही पुलिस ने चंद घण्टों में ही आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार हो चुके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के दोमुहानी में टीकम निषाद(35) पिता बुद्र् निषाद के आत्महत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुँची तोरवा पुलिस को टीकम फांसी पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने उसकी जब तलाशी ली तो उसके जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमे उसने गांव के ही दो युवकों मुकेश धीरज (२२) व अभिषेक धीरज(23) के ऊपर आरोप लगाए थे। मृतक के अनुसार उसने इन युवकों से उधार में रकम ली थी जिसकी कई गुना रकम वो ब्याज के रूप में वसूल चुके थे। फिर भी उससे रकम की मांग कर परेशान कर रहे थे। परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। सुसाइड नोट में जिन युवकों का जिक्र था उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शराबी था मृतक, शराब पीने के लिए लेता था पैसा, कई गुना रकम की वसूली:-

मृतक टीकम निषाद आदतन शराबी था। उसके घर वालो ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मृतक ने खुद भी इस बात की पुष्टि मरने से पहले बनाये हुए वीडियो में की है। तोरवा पुलिस को जारी वीडियो में सबसे पहले मृतक ने तोरवा पुलिस को नमस्कार किया है। फिर बताया है कि मुझे शराब पीने की आदत है। और रोज वह 5 सौ की शराब पीता है। मृतक ने बताया है कि जब वह 500 रुपये शराब के लिए लेता है तो सूदखोर दूसरे दिन 500 का दस हजार ब्याज बना देते हैं। 1 हजार रुपये लेता है तो उसका एक ही दिन में 40 हजार बना देते हैं। उसने कुल 50 हजार ही सूदखोरों से लिया है। जिसको पहले उन्होंने 1 लाख बनाया फिर 7 लाख 35 हजार तक वसूल लिए। मृतक टीकम रोजी मजदूरी का काम करता है और काम के लिए ईट भट्टा जाता है। उसने जमीन बेच कर सूदखोरो को रकम दी थी। बावजूद उसके सूदखोर रकम के लिए उसे परेशान कर रहे थे। मृतक ने बताया है कि यदि पुलिस उसके मोबाइल की जांच करें तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त किया है।

घटना स्थल पहुँचा था एक आरोपी, पुलिस को देख हुआ फरार, अन्य राज्य जाने से पहले हुआ गिरफ्तार:-

मामलें में शामिल दोनों आरोपी मृतक के ही गांव दो मुहानी के है। टीकम के फाँसी लगाने की खबर सुन कर मुकेश भी उसके घर गया था। पर वहां पुलिस को देखकर चुपके से निकल गया। उसे पुलिस टीम ने भी देखा था पर तब तक सुसाइड नोट नही मिलने से उसकी भूमिका स्प्ष्ट नही हुई थी। जब सुसाइड नोट मिला तो मुकेश व अभिषेक की तलाश की गई पर वे दोनों अपना फोन बंद कर फरार हो गए थे। उनका लास्ट लोकेशन महमंद मे आया था।

जिसके बाद थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। जिनके माध्यम से पता चला कि दोनो आरोपियों को उनका एक साथी बाइक पर बैठा कर कही ले गया है। पुलिस ने उसके साथी को उठा कर पूछताछ की। जिसमे उसने बताया कि मैंने दोनो को बिल्हा के पास के एक गांव में छोड़ा है। दोनो वहां अपने एक मित्र के यहां है जहां से वे खाना खाकर तथा कुछ पैसो व सामान कपड़ो का इंतजाम कर आगे के लिए निकलेंगे। उसके अनुसार दो घण्टे रुक कर आरोपी आगे भागने वाले थे। तब पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। दोनो ने पूछताछ में बताया कि वे बिल्हा से रायपुर के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। फिर वहां से अन्य राज्य भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा है।

Next Story