मोबाइल खराब होने से परेशान 9 वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों के अनुसार मोबाइल खराब होने से थी 15 दिनों से परेशान

X
By - NPG News |8 Aug 2022 12:15 PM IST
दुर्ग । मोबाइल खराब होने से 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा ली। छात्रा 9 वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार मोबाइल खराब होने से वह पिछले 15 दिनों से परेशान चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में रहने वाली 16 वर्षीय अदिति शर्मा ने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने पूरे घटनास्थल की तलाशी ली पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नही मिला। परिजनों का कहना हैं कि पिछले 15 दिनों से मोबाइल बिगड़ने से अदिति परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।
जबकि नेवई टीआई ममता शर्मा का कहना है कि मात्र इतनी सी बात पर कोई आत्महत्या नही कर सकता। अभी परिजन सदमे में है। बाद में परिजनों व उसके दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों को तलाशा जाएगा।
Next Story
-
Home
-
Menu
