Begin typing your search above and press return to search.

शीतलहर की शुरुआत: अंबिकापुर से लगे अजिरमा में 9.5 डिग्री पहुंचा पारा, कोरिया में 9.8; उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से बढ़ेगी कंपकंपी

शीतलहर की शुरुआत: अंबिकापुर से लगे अजिरमा में 9.5 डिग्री पहुंचा पारा, कोरिया में 9.8; उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से बढ़ेगी कंपकंपी
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अब ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की रात को कोरिया में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अंबिकापुर से लगे अजिरमा में स्थानीय स्तर पर 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आ रही है। इससे अब प्रदेश में तापमान गिरने लगा है। लगभग सभी प्रमुख शहरों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम हुआ है। वहीं, रात के तापमान में पेंड्रारोड में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ती है। इसका असर उत्तरी हिस्से में दिखने लगा है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। हालांकि सरगुजा में यह 10.6 डिग्री सेल्सियस है।

Next Story