Begin typing your search above and press return to search.

शांति भंग करने वाले दोनो पक्षों के ऊपर 307 का मामला दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी बोलीं बक्शे नही जाएंगे शहर के अमन में खलल डालने वाले

शांति भंग करने वाले दोनो पक्षों के ऊपर 307 का मामला दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी बोलीं बक्शे नही जाएंगे शहर के अमन में खलल डालने वाले
X
By NPG News

बिलासपुर । दुर्गा विसर्जन के दौरान दो दुर्गोत्सव समिति के सदस्य आपस में भीड़ गए। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव करते हुए लाठियों से हमला कर डीजे वाहन में तोड़ फोड़ कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें युवक हाथ मे तलवार भी लहराते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनो पक्षों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कर 11 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में कुछ नाबालिक भी है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा विर्सजन की झांकिया परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रात भर विसर्जन हो रही थी। तभी सरकंडा क्षेत्र के मां आदर्श दुर्गोत्सव समिति व सिविल लाइन कुदुदंड क्षेत्र के शिव चौक दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों के बीच कोतवाली क्षेत्र के करोना चौक गोलबाजार में झांकी पहले आगे बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनो पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर ईंट,पत्थर से पथराव कर दिया। तथा लाठी डंडों से एक दूसरे को पीटते हुए डीजे वाहन में तोड़ कर दी। हमलें में विसर्जन देख रही महिलाएं व बच्चे भी घायल हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से हिमांशु राय, शैलेश कश्यप, पारस यादव व अन्य के खिलाफ व दूसरे पक्ष से नवीन तिवारी, विजय गुप्ता व अन्य के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया था। घटना की गंभीरता व जिस तरह से हमला किया गया उसकी प्रकृति को देखते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने दोनो पक्षो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश के बाद शहर के सारा थाना प्रभारियों के साथ ही एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम के साथ निकले। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ नाबालिक भी है।

मामलें में एसएसपी पारुल माथुर ने कहा कि शहर की अमन फिजा में जहर घोलने वालों को बख्शा नही जाएगा। फिर चाहें वह कोई भी हो। मामलें में दोनो पक्षो के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर अब तक 11 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य की भी शिनाख्त की जा रही है। जिसके बाद उनकी भी गिरफ्तारी होगी। एसएसपी ने इसके साथ ही यह भी स्प्ष्ट किया कि धार्मिक विवाद जैसी कोई बात नही है कुछ लोग सोशल मीडिया में अफवाह फैला रहे हैं। विवाद दो दुर्गोत्सव समितियों के मध्य ही हुआ है। लोगो से ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की अपील भी एसएसपी ने की है।

Next Story