Begin typing your search above and press return to search.

CG News-नंबर प्लेट पर मिट्टी, 9 राउंड फायरिंग, 3 गोली सिर, 2 पसलियों में लगी... दो कार से आये थे आरोपी...

CG News-नंबर प्लेट पर मिट्टी, 9 राउंड फायरिंग, 3 गोली सिर, 2 पसलियों में लगी... दो कार से आये थे आरोपी...
X
By NPG News

बिलासपुर। बिलासपुर में कार के अंदर दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। कार के अंदर युवक की लाश मिली। हत्या के बाद हमलावर कार से फरार हो गए। गोलीकांड में मृतक के सर में तीन गोलियां व पसली में दो गोली लगी है। घटना स्थल में मिली मृतक संजू त्रिपाठी की कार में कांग्रेस महामंत्री लिखा हुआ है।

छतीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज शाम लगभग सवा चार बजे सकरी चौक में संजू त्रिपाठी(44) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संजू त्रिपाठी कुदुदंड का रहने वाला व्यक्ति है। जिस पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। हाल ही में उस पर सिविल लाइन थाना में संपति विवाद पर अपने छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर जानलेवा हमला करने के विवाद में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। जिसमे वह फरार था फिर उसे अग्रिम जमानत मिल गयी थी। आज दोफहर संजू त्रिपाठी अपने सकरी के आगे काठाकोनी स्थित फॉर्म हाउस गया हुआ था। वहां से वापस लौटते वक्त सकरी बाई पास में सकरी चौक में ओवर ब्रिज के निचे ब्रेकर में जैसे ही कार पहुँची तब दो अज्ञात कार सवारो ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार वे एक इनोवा व एक स्विफ्ट में सवार थे। तथा उनकी गाड़ी के नम्बर प्लेट में मिट्टी लगी हुई थी। ब्रेकर के दोनो ओर हमलावर संजू का इंतजार कर रहे थे,उन्हें संजू के वापसी की जानकारी थी। जैसे ही ब्रेकर में कार की रफ्तार कम हुई वैसे ही सड़क के दोनो ओर से हमलावरों ने गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज से संजू ने कार रोक दी। जिस पर कार के दोनो तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। दोनो तरफ से कांच के शीशे टूटे हुए हैं। गोली मारकर कार सवार फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद ही मौके पर एसएसपी पारुल माथुर व आईजी बद्रीनारायण मीणा पहुंचे थे।

अंदर चेक करने पर संजू त्रिपाठी मृत पड़ा हुआ था। उसके सर में तीन गोलियां व पसली में दो गोली लगी थी। उसका फोन भी चालू अवस्था मे था।घटनास्थल के आस पास से पुलिस को गोलियों के 9 खोखे मिले हैं। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक हमलावर एक गाड़ी में रायपुर की ओर व दूसरी में विपरीत दिशा में भागे है। चारो तरफ पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। मृतक संजू त्रिपाठी पिता जय नारायण त्रिपाठी के दो बच्चे थे। पूर्व में वह काफी वर्ष पहले युवक कांग्रेस अध्यक्ष हुआ करता था।

Next Story