Begin typing your search above and press return to search.

CG News: निर्माणाधीन दीवार गिरी, 13 मजदूर मलबे में दबे, 1 की मौत...

CG News: निर्माणाधीन दीवार गिरी, 13 मजदूर मलबे में दबे, 1 की मौत...
X
By Sandeep Kumar

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल गोदाम की दीवार गिरने से 13 मजदूर दब गए। घटना में एक की मौत हो गई। 12 मजदूर इस हादसे में घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चवेला की है। यहां पर एक राइस मिल के लिए गोदाम बनाने का कार्य चल रहा है। आज भी गोदाम निर्माण कार्य में मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान अचानक से भरभराकर दीवार गिर गई। घटना में काम कर रहे 13 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद दबे मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से भानूप्रतापपुर सामुदायिक अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार मजदूर को बेहतर उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीएम प्रतीक जैन भी पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story