Begin typing your search above and press return to search.

CG News: जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक घायल...आरोपी गिरफ्तार

NPG News

CG News: जवान ने साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक घायल...आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गया। वहीं एक अन्य जवान घायल है, जिनका उपचार जारी है। घटना कांकेर के पीजी कॉलेज की है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे सीएएफ के जवान पुरुषोत्तम कुमार ने SLR राइफल से हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भगत और ब्रजेश भारद्वाज पर अचानक गोली चला दी। इस घटना में मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई व घायल बृजेश को अस्पताल लाया गया है। फिलहाल आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग क्यों कि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक प्रधान आरक्षक बतौली अंबिकापुर के रहने वाले थे। आरोपी जवान भिंड मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

बता दें, उप चुनाव को लेकर CAF 11वीं बटालियन के जवानों की ड्यूटी कांकेर पीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में लगाई गई थी। आरोपी जवान से घटना के संबंध के पूछताछ जारी है।

Next Story