Begin typing your search above and press return to search.

DGP पहुंचे जगरगुंडा : डीजीपी जुनेजा ने जगरगुंडा कैम्प में जवानों से मुलाकात की, कहा- ऑपरेशन जारी रहेगा

DGP पहुंचे जगरगुंडा : डीजीपी जुनेजा ने जगरगुंडा कैम्प में जवानों से मुलाकात की, कहा- ऑपरेशन जारी रहेगा
X
By NPG News

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने रविवार को बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात की. उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहस और बहादुरी की प्रशंसा की और उनकी समस्याएं सुनी. डीजीपी ने कहा कि नक्सलवादियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों का अभियान निरंतर जारी रहेगा.


बता दें कि शनिवार को सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की सुरक्षा देने के लिए जगरगुंडा कैंप से पुलिस जवानों की टुकड़ी मोटरसाइकिल पर रवाना हुई थी, जहां पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस टुकड़ी पर फायरिंग कर दी. इस घटना में 3 पुलिस जवान शहीद हो गए. पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही और फायरिंग में नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है. डीजीपी जुनेजा ने घटना स्थल का भी जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद और बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदर राज, सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी भी उपस्थित रहे.


डीजीपी अशोक जुनेजा ने ग्रामीणों से बातचीत की. इस दौरान एडीजी विवेकानंद और आईजी पी. सुंदरराज भी मौजूद थे.

Next Story