Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय तकनीकी कार्यालयीन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को जल संसाधन परिसर में किया गया। इसमें आलोक जाधव प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। आलोक जाधव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष भी हैं। जाधव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीआर चंद्रा के साथ-साथ सभी कर्मचारी नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने भी जाधव को बधाई दी है।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जाधव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
Next Story
