Begin typing your search above and press return to search.

CG NEWS: इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे छतीसगढ़ के 4 की सड़क दुर्घटना में मौत, तड़के खाई में गिरी गाड़ी

CG NEWS: इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे छतीसगढ़ के 4 की सड़क दुर्घटना में मौत, तड़के खाई में गिरी गाड़ी
X
By NPG News

NPG NEWS

कवर्धा। इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर छतीसगढ़ लौट रही कार तड़के खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार 3 महिला व एक पुरुष की मौत हो गई। हादसा कुकुदुर थाना क्षेत्र के आगरपानी पोलमी घाटी में घटित हुई। जिसमें तड़के मारुति इको कार खाई में गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा में रहने वाले एक ही परिवार के 8 सदस्य मारुति इको कार ने सवार होकर अस्थि विसर्जन करने इलाहाबाद गए हुए थे।अस्थि विसर्जन के बाद वापसी में उनकी गाड़ी मारुति इको सुबह तड़के तीन बजे कवर्धा के कुकुदुर थाना क्षेत्र के आगरपानी पोलमी घाटी में पहुँची थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने से उनकी गाड़ी 50 फिट नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भयावाह थी कि 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को इलाज के लिए रायपुर लाते समय उसने दम तोड़ा। वही 4 अन्य घायल है।

मृतकों के नाम फागू यादव पिता कार्तिक उम्र करीब 60 वर्ष साकिन कुसमी बेमेतरा, सती बाई पति चोवा राम यादव उम्र 35 वर्ष करीब साकीन दामाखेड़ा सिमगा, कौशल्या पति स्व. भादूराम उम्र 70 वर्ष साकीन कुसमी थाना बेमेतरा, मालती पति राधे 45 वर्ष साकीन भनपुरी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. घायलों का इलाज जारी है।

Next Story