Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ से प्रांतीय संयोजक का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई ये वजह...

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ से प्रांतीय संयोजक का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई ये वजह...
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 48 विभागों व निगम-मंडलों के कर्मचारियों के छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महासंघ के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह खबर ऐसे समय में आई है कि गोपाल साहू ने नियमितीकरण की मांगों के संबंध में 20 नवंबर को ध्यानाकर्षण रैली का ऐलान किया था।

प्रदेश में अनियमित कर्मचारी के 52 संगठन हैं। ये संगठन 48 विभागों के साथ-साथ निगम-मंडलों में कार्यरत कर्मचारियों के हैं। सब मिलाकर 1.80 लाख सदस्य हैं। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गड़पाले हैं, जबकि गोपाल साहू प्रांतीय संयोजक हैं। रवि गड़पाले ने ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ग्रुप में गोपाल साहू के इस्तीफे से संबंधित पत्र शेयर किया।


NPG.News ने जब महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गड़पाले से बात की तो उन्होंने बताया कि गोपाल साहू द्वारा महासंघ से पैरलल अलग संगठन बनाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने महासंघ की कोर कमेटी, वर्किंग कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों को भरोसे में लिए बिना 30 अक्टूबर को एक होटल में बैठक बुलाई थी। इसके बाद 20 नवंबर को ध्यानाकर्षण रैली करने का फैसला लिया।

इसके बाद उन्होंने अपने खाते में पैसे भी मंगाए हैं, जबकि महासंघ का अपना एक जॉइंट अकाउंट है। इन सब विषयों पर टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस पर जब सवाल किया गया, तब उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में महासंघ की ओर से लिखित में काई सवाल-जवाब या नोटिस भी नहीं दिया गया है। बता दें कि प्रांतीय संयोजक का पद मनोनीत पद है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। गोपाल साहू मनोनीत किए गए थे।

Next Story