Begin typing your search above and press return to search.

मां से जहां रेप वहीं बेटी ने लगाई फांसी : बीएससी छात्रा ने लिखा – पापा मिस यू, मां के मामले की जांच कराना और झूल गई फंदे से

मां से जहां रेप वहीं बेटी ने लगाई फांसी : बीएससी छात्रा ने लिखा – पापा मिस यू, मां के मामले की जांच कराना और झूल गई फंदे से
X
By NPG News

बालोद। पापा मैं आपको बहुत मिस करती हूं... मां के मामले की जांच कराना... कागज के पुर्जे पर यह शब्द लिखकर बीएससी की छात्रा ने उसी फैक्ट्री में फांसी लगा ली, जहां उसकी मां से रेप हुआ था। रेप का आरोप फैक्ट्री के संचालक पर ही है। फैक्ट्री संचालक पत्नी पर भी धमकाने का आरोप लगा था। इसके बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटे हैं और उसके बाद यह खुदकुशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है। एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से कुछ समय पहले दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में फैक्ट्री के मालिक विजय धाक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यही नहीं, आरोपी की पत्नी नंदिनी धाक को भी पुलिस ने पीड़िता को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले इसी फैक्ट्री में दुष्कर्म पीड़िता की 21 साल की बेटी ने फांसी लगा ली। वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। घटनास्थल थाने से कुछ ही दूरी पर है।

इस मामले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि दुष्कर्म पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि उसे अपनी बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। उसकी पति काफी समय पहले छोड़कर जा चुका है। दुष्कर्म की घटना के बाद वह भी अपने बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। उसकी बेटी और छोटा बेटा फैक्ट्री परिसर में ही रहते थे और छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा चला रहे थे। साथ ही दोनों पढ़ाई भी कर रहे थे।


इधर, बेटी की खुदकुशी की जानकारी मिलने के बाद अब दुष्कर्म पीड़िता ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। इसके मुताबिक दुष्कर्म की घटना के बाद वह मायके चली गई थी। जब भी आती थी, तब बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता था। उसके पहुंचने से पहले ही बिना जानकारी दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह जानकारी दी गई कि तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट छोड़ा है। महिला ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है। उसके मुताबिक फैक्ट्री में ही उससे दुष्कर्म की घटना हुई थी और अब बेटी ने खुदकुशी कर ली है। सुसाइड नोट की लिखावट अलग है। यहां कुछ न कुछ गड़बड़ हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।

Next Story