CG Minister Portfoliyo: मंत्रियों के विभाग के बंटवारे की फाइल को राजभवन से हरी झंडी, नोटिफिकेशन के बाद कभी भी आदेश होगा जारी

CG Minister Portfoliyo: रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्रियों के विभाग बंटवारे की फाइल को ओके कर दिया है। राज्यपाल के दस्तखत के बाद राजभवन ने अब से कुछ देर पहले नोटिफिकेशन के लिए फाइल सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार जीएडी ने राजपत्र में प्रकाशन की प्रकिया शुरू कर दी है। राजपत्र में नोटिफिकेशन प्रकाशित होते ही जीएडी मंत्रियों के विभाग वितरण का आदेश जारी कर देगा। इससे पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष दूत ने राजभवन में मंत्रियों के नाम का बंद लिफाफा पहुंचाया। बता दें, दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज ने खबर ब्रेक किया था कि दिल्ली से मंत्रियों का विभाग फायनल होकर मुख्यमंत्री के पास लिस्ट आ गई है। मगर राज्यपाल के छत्तीसगढ़ से बाहर होने की वजह से उसे राजभवन नहीं भेजा जा सका। आज जैसे ही राज्यपाल को लिफाफा मिला, उन्होंने दस्तखत कर नोटिफिकेशन के लिए जीएडी को भेज दिया।
हालांकि, कल और परसों दो दिन की छुट्टी है। नोटिफिकेशन जारी भी हो गया तो मंत्रियों को मंत्रालय में कोई मिलेगा नहीं। सो, विभागों का कामकाज सोमवार से ही प्रारंभ हो पाएगा। अब देखना है कि जीएडी राजपत्र में प्रकाशन के बाद आज देर रात तक विभागों का ऐलान करता है या फिर एकाध दिन वेट करेगा। वैसे, ये पहली बार हो रहा कि नोटिफिकेशन के लिए फाइल जीएडी चली गई और विभागों का खुलासा नहीं हुआ है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
