Begin typing your search above and press return to search.

CG में चाइल्ड पोर्नोग्राफी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 मामले में 21 को भेजा सलाखों के पीछे

CG में चाइल्ड पोर्नोग्राफी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 मामले में 21 को भेजा सलाखों के पीछे
X
By NPG News

जांजगीर-चाम्पा। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। सोशल मीडिया इंटरनेट में बच्चों से सबंधित अश्लील फ़ोटो वीडियो अपलोड करने वाले 21 लोगों की गिरफ्तारी दो माह में चले अभियान के दौरान की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इस तरह के कृत्यों से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक भी किया है।

अगस्त माह से जांजगीर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी म खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर पोर्टल के माध्यम से प्रेषित टिपलाईन रिपोर्ट के कुल 28 मामलें हुए थे। जिनमें 25 मामलों में धारा 67 बी आईटी एक्ट के साथ अन्य धाराओं में अपराध कायम किया गया था। साथ ही दो मामलों में आरोपियों के नाबालिक होने के कारण जेजे एक्ट के तहत कायमी की गई। मामलों की विवेचना के दौरान अभियान चला कर 21 प्रकरणों में 21 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

अभियान के तहत् थाना डभरा के अपराध क्र. 292/22, 295/22 313/22, 314/22, 323/22 , थाना जांजगीर के -अपराध क्र. 525/22, 526/22 527/22, 528/22, 535/22 , थाना सक्ती के अपराध क्र. 264/22, 269/22, थाना मुलमुला के अपराध क्र. 201/22, 202/22, थाना चांपा के अपराध क्र. 280/22, 281/22, थाना पामगढ़- अपराध क्र. 324/22, , थाना शिवरीनारायण के अपराध क्र. 245/22, थाना हसौद के अपराध क्र. 108/22, थाना बाराद्वार के अपराध क्र. 210/22, , थाना जैजैपुर के अपराध क्र. 127/22, थाना बलौदा- अपराध क्र. 314/22 धारा 67(बी) आई टी एक्ट के कुल 21 चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

Next Story