Begin typing your search above and press return to search.

CG में 1 करोड़ बीस लाख की ठगी: बंटी बबली की जोड़ी ने रिटायर्ड PHE विभाग के कर्मी को बनाया धूर्त, बच्चे का दोस्त बताकर ठग लिए करोड़ों रूपए

CG में 1 करोड़ बीस लाख की ठगी: बंटी बबली की जोड़ी ने रिटायर्ड PHE विभाग के कर्मी को बनाया धूर्त, बच्चे का दोस्त बताकर ठग लिए करोड़ों रूपए
X
By NPG News

दुर्ग। बुजुर्ग दंपत्ति के साथ एक करोड़ बीस लाख से भी अधिक ठगी करने वाले महिला व पुरूष ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने पहले बुजुर्गों के बच्चो के क्लासमेट होना बताया फिर विश्वास जीतकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दे डाला। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के बीटल रेसिडेंस दीपक नगर में रहने वाले 67 वर्षीय अभय गावड़े पीएचई विभाग के मैकेनिकल शाखा में पदस्थ थे। वह 2018 में कवर्धा से सेवानिवृत्त होने के बाद दुर्ग में ही अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके पास युवती शशि यादव व प्रदीप यादव आये और खुद को उनके बच्चों का दोस्त बताकर दम्पति को झांसे में लिया। इसके बाद भरोसा जीतकर बुजुर्ग दंपत्ति के अलग अलग खातों से कुल 1 करोड़ 20 लाख 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ितों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सीएसपी वैभव बैंकर व डीएसपी क्राइम नसर सिद्धकी के नेतृत्व में एसीसीयू व मोहन नगर पुलिस की सँयुक्त टीम गठित की। टीम ने आरोपियो के संबंध में प्रार्थी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। फिर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दुर्ग से ही दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, मोबाइल पेन कार्ड व पासबुक बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

प्रदीप यादव पिता सुभाष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 22 थाना कैलाश नगर दुर्ग। यूपी के आजमगढ़ जिले का निवासी हैं।

शशि यादव पिता श्रीराम यादव उम्र 31 वर्ष निवासी एमआईजी 1/9 हुडको थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

Next Story